उमराह शरीफ रवाना हुए जामा मस्जिद के मोअज्जीन
राजगांगपुर : राजगांगपुर जामा मस्जिद के मोअजीन (अजान देने वाले) जनाब मोहम्मद आजम अजीजी उमराह
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 06:38 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 06:38 PM (IST)
राजगांगपुर : राजगांगपुर जामा मस्जिद के मोअज्जीन (अजान देने वाले) जनाब मोहम्मद आजम अजीजी उमराह शरीफ के लिए समलेश्वरी ट्रेन से रवाना हुए। बीस दिन के उमराह के सफर में वो मक्का और मदीना शरीफ की जियारत कर 10 अप्रैल को लौटेंगे। इस मौके पर मुस्लिम पंचायत कमेटी के अध्यक्ष मो. अब्दुल वहाब, सचिव मो. निसार ( तेली ) नकीब अहले, मास्टर अनवर अहमद फैजी, मोहम्मद अब्दुल ,गौतुब रब्बानी, मोहम्मद अमान, जामा मस्जिद के इमाम मकबूल, मस्जिद के इमाम मिलन सिनेमा के मालिक सोहेब आलम आदि मौजूद थे। मोहम्मद आजम ने बताया कि उमराव शरीफ जाने की उनकी वर्षो से इच्छा थी। खुश हूं कि मुझे उमराव शरीफ जाने का मौका मिला। सभी के लिए दुआ करूंगा, जिनकी दुआ से मुझे जाने का मौका मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें