तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण
सुंदरगढ़ : डेंगीभाड़ी ओरामपड़ा से एक विधवा की तीन वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिये जान
सुंदरगढ़ : डेंगीभाड़ी ओरामपड़ा से एक विधवा की तीन वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिये जाने की शिकायत टाउन थाना में दर्ज करायी गयी है। शिकायत के बाद एसपी निखिल कानोडिया के निर्देश पर टाउन थाना के अधिकारी ठाकुरदास मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी है। बच्ची का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते की भी मदद ली जा रही है। परंतु 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस बच्ची का पता नहीं लगा पायी है। दर्ज शिकायत के अनुसार घटना की रात 10 बजे डेंगीभाड़ी ओरामपड़ा निवासी विधवा महिला लक्ष्मी ओराम की तीन वर्षीय बच्ची छोट ओराम का किन्हीं असामाजिक तत्वों ने घर में घुसकर अपहरण कर लिया। लक्ष्मी द्वारा असामाजिक तत्वों का पीछा किये जाने के बावजूद वह अपनी बच्ची को उनके चंगुल से नहीं छुड़ा पाई। बाद में शोरगुल सुनकर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से बच्ची व अपहरणकर्ताओं को खोजने का प्रयास किया गया। परंतु सफलता नहीं मिली।