महाप्रभु के नवयौवन दर्शन को उमड़े भक्त
स्थानीय जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को नेत्रोत्सव, उभा यात्रा व नवयौ
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर : स्थानीय जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को नेत्रोत्सव, उभा यात्रा व नवयौवन दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही महाप्रभु जगन्नाथ समेत देवी सुभद्रा व भगवान बलभद्र के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 6.04 बजे 15 दिन बाद महाप्रभु जगन्नाथ के अणसर भवन से निकलने के बाद नेत्रोत्सव, उभा यात्रा व नवयौवन दर्शन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। रविवार की दोपहर यहां से महाप्रभु जगन्नाथ, देवी सुभद्रा व भगवान बलभद्र रथ में सवार होकर शहर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मंदिर स्थित मौसी बाड़ी पहुंचेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें