मुख्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़: ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने रविवार क
जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़:
ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने रविवार को सुंदरगढ़ जिले के दौरे के तहत सुंदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंगसपुर में दर्जनों विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया।
रविवार को तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हेलीकॉप्टर से मंगसपुर स्थित हेलीपैड में उतरे। यहां उतरने के बाद उन्होंने दर्जन भर विकास परियोजना का लोकार्पण किया तथा 15 विकास परियोजनाओं के लिए शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार आदिवासियों के विकास के लिए कटिबद्ध है तथा आगामी दिनों में भी सुंदरगढ़ जिले का सर्वांगीाण विकास करने के लिए विकास की धारा प्रवाहित होती रहेगी। इस दौरान उन्होंने सरकार की विविध जनहित योजनाओं की भी जानकारी दी तथा लोगों को इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुंदरगढ़ के प्रथम विधायक द्वारिकानाथ कुसुम की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। अन्य लोगों में राजगांगपुर विधायक मंगला किसान, प्रभात विश्वाल, जिला परिषद अध्यक्ष पितरुस टेटे, अजय पटेल, विनय पंडा आदि उपस्थित थे।