रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रह
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस का
By Edited By: Published: Sun, 21 Aug 2016 02:48 AM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 02:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन नगर कांग्रेस की ओर से आमो ओडिशा संस्था के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार पंडा, पूर्व विधानसभाध्यक्ष किशोर पटेल, पार्षद किरण दास, जीवन सार्थक दास, ज्योति मिश्र, संजय लांबा, कल्याणी दीक्षित, संयुक्ता महापात्र के अलावा आमो ओडिशा के प्रतिनिधि उपन चरण साहू सहित अन्य भी उपस्थित थे। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. रौशन कुमार पंडा व झारसुगुड़ा ब्लड बैंक के प्रमोद कुमार सा एवं भागीरथी बेहेरा ने रक्त संग्रह कार्य में सहयोग किए। इस दौरान करीब 41 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें