आशीष बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष
सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्थानीय पार्टी कार्याल
सुंदरगढ़ : सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्थानीय पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रंजन पटेल सहित सुंदरगढ़ जिलाध्यक्ष बट किशोर मिश्र, युवा मोर्चा के राज्य सभापति टंकधर त्रिपाठी की मौजूदगी में इ़कबाल ¨सह के मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिए जाने से रिक्त पद पर आशीष पटेल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। वह जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। मुख्य अतिथि रंजन पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा तथा नवीन पटनायक के शासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। राज्य युवा सभापति टंकधर त्रिपाठी ने बताया की यह राज्य में पहला युवा सम्मलेन है। आगामी दिनों में जिलावार युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। नवीन सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा की युवा मोर्चा द्वारा उठाये जा रहे विषयों तथा आन्दोलन से राज्य सरकार घबड़ा गई है तथा उनके तथाकथित गुंडे अब हम पर आक्रमण करने लगे है। आने वाले दिनों में पीसी वापस करो का नारा देकर आंदोलन और तेज करने की बात कही गई। इस सम्मलेन में रुपेश पटेल, सागर साहू, धीरज मित्तल, करना ¨सह, 18 मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।