बंडामुंडा में श्रद्धा से मनी बाबा साहेब की जयंती
बंडामुंडा : संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती रेलनगरी बंडामुंडा म
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Apr 2017 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 07:06 PM (IST)
बंडामुंडा : संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती रेलनगरी बंडामुंडा में श्रद्धा के साथ मनाई गई। बंडामुंडा डीजल चौक कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बंडामुंडा थाने के एएसआइ पीसी पुहाण समेत कमेटी के सदस्यों ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेश कालंदी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन समाज में दलित और गरीब लोगों पर न्योछावर था। कार्यक्रम के दौरान सुशील महतो, सुनील ¨सह, राजेन्द्र रजक, आई राजा रमेश, एन सारंगी, कन्हैया प्रसाद, युधीष्ठिर नाग, जितेन प्रधान, सूरज दास, पूनम दुबे मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें