खाटुवाले श्याम का वार्षिकोत्सव छह को
बिसरा: बिसरा स्थित श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आगामी छह नवंबर को श्री श्याम प्रभु खाटुवाले का पां
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 06:23 PM (IST)
बिसरा: बिसरा स्थित श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आगामी छह नवंबर को श्री श्याम प्रभु खाटुवाले का पांचवां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। मंडल की ओर से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
इस कार्यक्रम के तहत छह तारीख की सुबह दस बजे बिसरा जगन्नाथ मंदिर से आयोजन स्थल शिव मंदिर तक शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानाेंें के साथ शाम छह से रात दस बजे तक भजन संध्या आयोजित होगी। भजन संध्या में कोलकाता के तोषी कर, चक्रधरपुर की अमिता शर्मा व शीतल शर्मा आमंत्रित हैं। इसके समेत धनबाद की संगीत मंडली सोनी एंड पार्टी को भी आमंत्रित किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें