पुष्पांजलि बनीं संबलपुर जिप उपाध्यक्ष
जागरण संवाददाता, संबलपुर : भाजपा के दोनों गुटों ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए जिप उप
जागरण संवाददाता, संबलपुर :
भाजपा के दोनों गुटों ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए जिप उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी प्रत्याशी पुष्पांजलि धरुआ के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बना दिया। जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव के दौरान दोनों गुटों ने अलग- अलग प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। इसी को लेकर विवाद पैदा होने के बाद पूर्व मंत्री जयनारायण मिश्र समेत 20 को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। लेकिन उपाध्यक्ष चुनाव में दोनों गुटों का मत दलीय प्रत्याशी को मिला।
शुक्रवार को हुए इस चुनाव में संबलपुर जिले के बामड़ा जोन से विजयी जिला परिषद की भाजपा प्रत्याशी पुष्पांजलि धरुआ को 13 और जुजुमुरा जोन से विजयी जिला परिषद की बीजद प्रत्याशी रीना बेहेरा को पांच वोट मिले। ऐसे में 18 सदस्यों वाले संबलपुर जिला परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद भाजपा के कब्जे में आ गया है।
वहीं बउद में बीजद के अक्रूर सेठी, बरगढ़ में भाजपा के मदन दीप, देवगढ़ में भाजपा के जयकृष्ण प्रधान, बलांगीर में भाजपा के पांडव साहू व सोनपुर में भी भाजपा के रुद्रकिशोर महला, कालाहांडी में भाजपा के भव¨सधु मंगराज और सुंदरगढ़ में कांग्रेस के काशीनाथ साहू को जिला परिषद उपाध्यक्ष चुन लिया गया है।