ठगी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, संबलपुर : ग्रामीण महिलाओं को बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से कर्ज दिलाने
जागरण संवाददाता, संबलपुर :
ग्रामीण महिलाओं को बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से कर्ज दिलाने और उनकी जमा राशि पर अधिक ब्याज देने के नाम पर करीब 45 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में मानेश्वर और जुजुमुरा ब्लॉक के विभिन्न स्थानों से आयी महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर ¨सह से मुलाकात कर ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी राशि दिलाए जाने की गुहार की थी। इसी के बाद सदर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए मुख्य आरोपी मानेश्वर की कइंता मटारी और हालीपाली की संतोषी पाइक को गिरफ्तार किया।
मुख्य आरोपी कइंता मटारी, उसका पुत्र जयकृष्ण मटारी समेत संतोषी पाइक, दो गैरसरकारी संस्था, चार माइक्रो फाइनेंस कंपनी और एक निजी बैंक के कुछ भ्रष्ट कर्मचारी मिलकर ठगी का यह कारोबार चला रहे थे। बारंबार चक्कर काटने के बाद महिलाओं को पता चला कि आरोपियों ने उनके नाम से बैंक में कर्ज उठाया है और बैंक की ओर से महिलाओं ने नाम नोटिस जारी की जा रही है। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने न्याय की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई थी।