किसानों के लिए जिले में खुलीं 15 मंडियां
खरीफ फसल की धान खरीदी के लिए बुधवार को जिले की कुल 65 धान मं
जागरण संवाददाता, संबलपुर : खरीफ फसल की धान खरीदी के लिए बुधवार को जिले की कुल 65 धान मंडियों में से 15 को खोल दिया गया। धान बेचने के लिए व्याकुल किसान वाहनों में धान लेकर मंडियों तक पहुंचने लगे हैं। इधर, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जतायी है। इसे लेकर किसानों की ¨चता बढ़ गई है और बारिश से धान को बचाने की व्यवस्था की जा रही है।
बुधवार को स्थानीय बरेईपाली धान मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों और किसान नेताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें धान की खरीद-फरोख्त को लेकर चर्चा करते हुए किसी तरह की गड़बड़ी की तत्काल सूचना जिलाध्ीश को देने पर जोर दिया गया। इसी तरह मानेश्वर, गोशाला, चांउरपुर में भी मंडी खुली और सैकड़ों किसान धान के साथ वहां पहुंचे।
किसानों का धान सहकारी समितियों द्वारा खरीदने के बाद आपूर्ति निगम, मार्कफेड और टीडीसीसी को बेचा जाएगा। यहां से यह धान मिल मालिकों के पास भेजा जाएगा।
खबर है कि धान से चावल बनाने के लिए चलित वर्ष 51 मिल मालिकों को चुना गया है। इनमें से कुछ को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा रहा है। दो दिन पहले ही संबंधित मिलों की जांच के दौरान 22 हजार से अधिक बोरा धान मिला था। मंडी खुलने से पहले मिल तक धान पहुंच जाने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बताया गया है कि चलित वर्ष राजस्व आयुक्त स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, मंडी से धान उठाने के चौबीस घंटे के दौरान मिल मालिक संबद्ध किसान को धान का मूल्य ऑनलाइन पेमेंट करेंगे और ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई संभव है।