बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में वाहन चालक को जेल
बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जागरण संवाददाता, संबलपुर। अबोध बच्ची को अपने वाहन पर बैठाकर घुमाने ले जाने के बहाने पांच वर्ष की एक अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार चालक विष्णु नायक को बुर्ला पुलिस ने पूछताछ और डाक्टरी जांच कराने के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आरोपी मूलत: सोनपुर जिला के बिनिका थाना क्षेत्र का है जबकि वह संबलपुर में रहकर बोलेरो गाड़ी चलाता था। घटनास्थल बुर्ला थाना क्षेत्र में बुधवार शाम की है। पुलिस के अनुसार विष्णु नायक अपने मालिक की बोलेरो लेकर बुर्ला आया था। शाम के समय पांच वर्ष की एक बच्ची को अकेले देख उसे गाड़ी में घुमाने के लिए फुसलाकर बैठा लिया और बच्ची को उसके घर के निकट छोड़कर संबलपुर लौट गया।
रात के समय पीड़ित बच्ची ने अपने माता पिता से विष्णु की करतूत के बारे में बताया तब उसके अभिभावकों ने बुर्ला थाना में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया। बुर्ला पुलिस ने गुरुवार को आरोपी विष्णु को संबलपुर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।