दुष्कर्म का आरोपी गया जेल
संबलपुर : स्कूली छात्रा से विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में खेतराजपुर पुलिस ने कॉलेज के
By Edited By: Published: Wed, 04 May 2016 03:05 AM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 03:05 AM (IST)
संबलपुर : स्कूली छात्रा से विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में खेतराजपुर पुलिस ने कॉलेज के छात्र अर्जुन दाश को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार अर्जुन मूलत: बरगढ़ जिले के बीजेपुर इलाके का रहने वाला है। कॉलेज की पढ़ाई के लिए वह संबलपुर में रहने लगा। इसी क्षेत्र में उसका एक दोस्त भी रहता है जहां आने- जाने से उसकी पहचान एक स्कूली छात्रा से हुई। इसके बाद दोनों में प्रेम हो गया और अर्जुन ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। बाद में वह विवाह से मुकर गया। इस संबंध में पीड़ित छात्रा ने थाने में मामला दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें