संबलपुर का रास्ता भूला मानसून
बारिश की उम्मीद पाले लोगों आज भी उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है।
संबलपुर, जागरण संवाददाता। करीब दस दिन पहले केरल से मानसून के ओडिशा में पहुंचने की आहस से यहां पर सभी लोग काफी खुश हुए थे। लगा कि चलो अब उमस भरी गर्मी से राहत मिल जाएगी। पर लोगों का सोचना गलत साबित हो रहा है। शायद मानूसन इधर का रास्ता ही भूल गया है। बारिश की उम्मीद पाले लोगों आज भी उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है।
संबलपुर के लोग आकाश में टकटकी लगाए बारिश के आने का इंतजार कर रहे हैं जबकि वह इस जिले के आसपास के इलाकों में गरज तड़प कर बरसती है और वापस लौट जाती है। हालत यह है कि लोग धूप और उमस से बेहाल होकर बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं।
मौसम विभाग की मानें तो चलित वर्ष 19 जून तक संबलपुर जिला में केवल 71.22 मिमी वर्षा हुई है जबकि जून महीने में औसतन संबलपुर जिला 221 मिमी वर्षा होनी चाहिए। जून महीने के दौरान पिछले कुछ वर्षों से वर्षा का परिमाण कम हुआ है जबकि धूप और उमस बढ़ी है। लो वोल्टेज की वजह से पंखे, कूलर और एयर कंडीशन भी ठिक से काम नहीं कर रहे। न्यूनतम तापमान और आद्र्रता में बढ़ोतरी की वजह से रात के समय भी चैन की नींद सेना मुश्किल सा हो गया है। अगर कुछ और दिनों तक बारिश संबलपुर नहीं पहुंची तो लोगों का बुरा हाल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ईद को ले शहर में रहेगी 16 प्लाटून पुलिस फोर्स तैनात