संबलपुर में मनाया गया ईद उल अजहा
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को यहां ईद उल अजहा का पर्व मनाया और कुर्बानी
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Sep 2017 06:29 PM (IST)Updated: Sat, 02 Sep 2017 06:29 PM (IST)
संबलपुर : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को यहां ईद उल अजहा का पर्व मनाया और कुर्बानी दी गई। इस मौके पर लोगों नें एक दूसरे के गले मिल ईद की बधाई दी। धार्मिक और सामाजिक परंपरानुसार मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज पढ़ी गई और उसके बाद घरों में कुर्बानी की रश्म अदा की गई।
संबलपुर में इस मौके पर शनिवार को सुबह दलाईपाड़ा स्थित अहमद खान मस्जिद, साक्षीपाड़ा स्थित ईदगाह, मोतीझरन, सोनापाली, भूतापाड़ा, बड़ा बाजार मस्जिद, सदर मस्जिद, रजा मस्जिद, गौसिया मस्जिद में विशेष नमाज पढ़ी गई और अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें