लापता प्रौढ़ का शव बरामद
जागरण संवाददाता, संबलपुर : शनिवार से लापता प्रौढ़ व्यासदेव प्रधान का शव रविवार को कुडूरखम
By Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 02:47 AM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, संबलपुर : शनिवार से लापता प्रौढ़ व्यासदेव प्रधान का शव रविवार को कुडूरखमन जंगल से बरामद हुआ। इसके बाद धमा पुलिस ने उसके साथी यदु मिर्धा को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है और मृत व्यासदेव के शरीर पर जख्मों के निशान है। ऐसे में मृतक के परिवारवालों का आरोप है कि व्यासदेव की हत्या की गई है।
धमा पुलिस के अनुसार, शनिवार को स्वर्णपुर गांव का व्यासदेव प्रधान और यदु मिर्धा पास के जंगल में पक्षी शिकार करने गए थे। शाम तक यदु वापस अपने घर लौट आया था, लेकिन व्यासदेव नहीं लौटा था। इस बारे में व्यासदेव के परिवारवालों ने यदु से पूछताछ की थी तब उसने बताया था कि व्यासदेव रास्ते में कहीं रुक गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें