डेंगू को लेकर अलर्ट जारी
सूबे के विभिन्न अस्पतालों में 55 से अधिक डेंगू पीड़ित मरीजों की भर्ती और अब तक दो म
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 05:28 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 05:28 PM (IST)
संबलपुर : सूबे के विभिन्न अस्पतालों में 55 से अधिक डेंगू पीड़ित मरीजों की भर्ती और अब तक दो मरीजों की मौत को देखते हुए शनिवार को गृह निर्माण एवं नगर विकास विभाग की ओर से समूचे सूबे में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इसके बाद संबलपुर जिला के संबलपुर महानगर निगम, रेढ़ाखोल एवं कु¨चडा नगर निकाय इलाके में जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पश्चिम ओडिशा का प्रमुख शहर होने और महानगर निगम का दर्जा मिलने के बावजूद संबलपुर में डेंगू का खतरा हमेशा बना रहता है। नाली नालों की सफाई, मलेरिया नियंत्रण के प्रति विभागीय सुस्ती की वजह से ऐसा खतरा पैदा हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें