उत्तर ओडिशा में भारी बारिश की संभावना
संबलपुर : बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान-कोमेन अब कमजोर पड़ने लगा है। गुरुवार की रात बांग्लादेश
संबलपुर : बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान-कोमेन अब कमजोर पड़ने लगा है। गुरुवार की रात बांग्लादेश पहुंचने के बाद यह तूफान शुक्रवार को अपराह्न पश्चिम-उत्तर दिशा की ओर लौटने के बाद डिप्रेशन का रूप ले लिया है। यह डिप्रेशन बालेश्वर से 360 किमी दूर है और भुवनेश्वर मौसम विभाग के अनुसार इसकी वजह से अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी और दक्षिणी ओडिशा के कई स्थानों पर प्रति घंटे 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा के साथ भरी बारिश की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और जाजपुर जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। इसके अलावा मछुआवरों को समुद्र में जाने से मना कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस डिप्रेशन के असर सुवर्ण नदी के मुहाने पर भारी बारिश की संभावना है।