अगले तीन दिनों में घट सकता तापमान
जागरण संवाददाता, संबलपुर : पिछले करीब एक पखवाड़े से पश्चिम ओडिशा प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। यहां
By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 07:25 PM (IST)
जागरण संवाददाता, संबलपुर :
पिछले करीब एक पखवाड़े से पश्चिम ओडिशा प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। यहां का तापमान 44 डिग्री से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम ओडिशा में तापमान 42 डिग्री से कम होने की संभावना है, लेकिन उमस से राहत मिलने में एक पखवाड़ और इंतजार करना पड़ना सकता है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार 28 मई को कालाहांडी जिला का सर्वाधिक तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर का 45.5 , बलांगीर का 44.5, झारसुगुड़ा 44.6 , बरगढ़ 44.8 , नुंआपाड़ा 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस दौरान संबलपुर और बलागीर जिला में एक- एक और बरगढ़ जिला में दो लोगों की मौत लू से होने की खबर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें