संगिनी का सफाई अभियान शुरू
जागरण संवाददाता, संबलपुर : झारसुगुड़ा नगरपालिका अंतर्गत पहाड़ी मंदिर के नीचे स्थित कॉलोनी में अंचल की
जागरण संवाददाता, संबलपुर : झारसुगुड़ा नगरपालिका अंतर्गत पहाड़ी मंदिर के नीचे स्थित कॉलोनी में अंचल की महिला स्वयं सेवी संगठन संगिनी ने रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे कॉलोनी की गली नंबर-2 से अपना सफाई अभियान शुरू किया।
इस अवसर पर कालोनी के अन्य लोग भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सफाई अभियान आरंभ करने से पहले संगिनी की सदस्याओं ने पूरे कॉलोनी को कचरे से मुक्त रखने की शपथ ली। साथ ही कहा कि अपने अंचल को स्वच्छ व सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। अंत: हमें मिलजुल कर इस अभियान को सफल बनाना होगा और खुद अपने हाथ में झाड़ू उठाकर कचरा साफ करना होगा। साथ ही हमें अपने घर के कचरे को एक निर्धारित स्थान पर ही रखना होगा। सफाई अभियान में संगिनी की रूपा दास, पदमा नायक, राजेश्वरी साहू, लक्ष्मी नायडू व अन्नपूर्णा सराफ सहित अन्य सभी सदस्याएं व कॉलोनी के अन्य महिला-पुरुष शामिल थे।