पेड़ से गिरने से युवक गंभीर
राउरकेला: कांसबाहाल पुलिस चौकी के अंतर्गत मांडियाकुदर में पेड़ से गिरने से एक युवक गंभ
By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 02:48 AM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 02:48 AM (IST)
राउरकेला: कांसबाहाल पुलिस चौकी के अंतर्गत मांडियाकुदर में पेड़ से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांडियाकुदर गांव का गोपाल केरकेट्टा (28) शुक्रवार के दोपहर लाइंग अंचल के किसी व्यक्ति के घर पर पेड़ की डालियां काटने गया था। जिसमें डाल काटने के क्रम में वह पेड़ से नीचे गिर जाने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें