तीन स्थानों पर ब्रिज का लोकार्पण
जागरण संवाददाता, लहुणीपाड़ा: सुंदरगढ़ जिले के अलग-अलग स्थानों पर तीन ब्रिज का लोकार्पण शनि
जागरण संवाददाता, लहुणीपाड़ा: सुंदरगढ़ जिले के अलग-अलग स्थानों पर तीन ब्रिज का लोकार्पण शनिवार को किया गया। इन तीनों ब्रिज का लोकार्पण होने से इस अंचल में रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम लहुणीपाड़ा ब्लाक में ललई से खंडाधार जाने वाले मार्ग पर बागीडीही नाले में बने ब्रिज का लोकार्पण किया गया। इसके पश्चात कोइडा ब्लाक में जामडीही-चोरधरा मार्ग के लाबा नाले पर बने अन्य ब्रिज का लोकार्पण किया गया। इन दोनों ब्रिज का लोकार्पण केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, राज्य के श्रम, खान व इस्पात मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक, बणई विधायक लक्ष्मण मुंडा की उपस्थिति में किया गया। इसके पश्चात सुईडीही नाले में बने ब्रिज का लोकार्पण भी केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, राज्य के श्रम, खान एवं इस्पात मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक व अन्य लोगों की उपस्थिति में किया गया।