मां तारिणी मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी चुने गए
राउरकेला : शहर के ¨टबर कालोनी स्थित मां तारिणी मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों का
राउरकेला : शहर के ¨टबर कालोनी स्थित मां तारिणी मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है। इस संबंध में हुई बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में मार्कंड चौहान को अध्यक्ष, सनातन नायक को उपाध्यक्ष, सुधीर मल्लिक को सचिव, सुदर्शन मल्लिक को सह-सचिव, कांग्रेस प्रधान को कोषाध्यक्ष, रंजन मल्लिक व जीतेंद्र नायक को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। इस बैठक का संचालन सुधाकर धल ने किया। अन्य लोगों में मनु गौड़, बाइधर राउल, बलराम स्वाईं, संतोष कुमार आपट, विकास मल्लिक, शरत मल्लिक, आकाश बेहरा, कुना विश्वाल, बसंत प्रधान, देवराज महाराणा, पंचानन बेहरा, अशोक सामंतराय, कविराज महाराणा, शत्रुघन साहु आदि उपस्थित थे।