गर्मी से अधेड़ की हालत बिगड़ी, भर्ती
रायबोगा मार्ग में दोपहर की कड़ी धूप में अचानक एक अधेड़ व्यक्ति की तबीयत बिगड़
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 02:47 AM (IST)
बीरमित्रपुर : रायबोगा मार्ग में दोपहर की कड़ी धूप में अचानक एक अधेड़ व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। पेड़ के नीचे मूर्छित पड़े व्यक्ति को सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चौधरी, थाना अधिकारी लक्ष्मीकांत प्रधान, रायबोगा प्राइमरी स्कूल के शिक्षक विभीषण तांती आदि की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला सरकारी अस्पताल स्थानांतरित किया गया। पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई है। लू लगने से अधेड़ की हालत बिगड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें