त्रिवेणी संगम से कांवरियां जल लेकर महादेवशाल रवाना
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर के वेदव्यास स्थित त्रिवेणी संगम से बड़ी संख्या में कांवरिय
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर के वेदव्यास स्थित त्रिवेणी संगम से बड़ी संख्या में कांवरिया कांवर लेकर मनोहरपुर स्थित महादेवशाल मंदिर में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने गए। ये सभी कांवरिया रविवार को देर रात महादेवशाल पहुंचेंगे और सोमवार को अहले सुबह जलाभिषेक करेंगे।
शुक्रवार को शहर के ¨टबर कालोनी के विभिन्न मुहल्लों से कांवरिया मां तारिणी मंदिर में एकत्र हुए। इसके बाद मंदिर के पुजारी जजाति किशोरी पंडा ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर मंदिर से रवाना किया। मंदिर से 12 फीट से अधिक बड़ी कांवरियां लेकर प्रदीप मिश्र, नंद पात्र, बजरंग साहु, संदीप दास, राहुल कुमार, जीत बड़इक, सोनु वर्मा, प्रिय बेहेरा, शिवम मिश्र, सन्नी ¨सह, मनोज यादव आदि यहां से वेदव्यास स्थित त्रिवेणी संगम से जलभर कर सीधे महादेवशाल के लिए पैदल रवाना हुए। इस दौरान कांवरियों में एक दो बच्चे भगवान शिवशंकर के वेष में सजधज कर निकले। वहीं मंदिर कमेटी से जुड़े सुधाकर धल, अशोक सामंतराय, संग्राम दास, कांग्रेस प्रधान, श्रीधर मल्लिक, बाइधर राउल, विजय परिडा आदि ने कांवरियों को मंदिर से नाश्ता कराकर रवाना किया।