बजरंगदल ने निकाली अखंड भारत संकल्प रैली
बजरंगदल की स्थानीय शाखा की ओर से सोमवार बिसरा चौक से अखंड
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 07:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला : बजरंगदल की स्थानीय शाखा की ओर से सोमवार बिसरा चौक से अखंड भारत संकल्प रैली निकाली गई। रास्ते में नारा लगाते हुए सभी कार्यकर्ता उदितनगर चौक पहुंचे।
जिला गौ रक्षा प्रमुख विकास कुशवाहा की अगुवाई में शाम साढ़े पांच बजे बिसरा चौक से निकली इस रैली में बजरंगदल ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के कारण 1947 में धर्म के आधार पर देश को खंडित किया गया था। बजरंगदल हमेशा इसका विरोध करता रहा है एवं अखंड भारत की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया। इसमें क्षितिज चंद्र बारिक, राजू ¨सह, प्रकाश राम, कबीर ¨सह, सोनू साहू समेत अन्य बजरंगदल कार्यकर्ता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें