केनवस ने दिव्यांगों में बांटा अल्पाहार
राउरकेला : सेवाभावी संगठन केनवस ने उदितनगर स्थित द्वारिकापुरी चौक में दिव्यांग दिवस पर ि
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 03:07 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 03:07 AM (IST)
राउरकेला : सेवाभावी संगठन केनवस ने उदितनगर स्थित द्वारिकापुरी चौक में दिव्यांग दिवस पर निकली रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया एवं उनके बीच अल्पाहार बांटा।
दिव्यांग दिवस पर नगर निगम एवं आंचलिक पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न संस्थानों के कार्यकर्ता एवं दिव्यांग शामिल हुए थे। रैली के उदितनगर पहुंचने पर कनवास की ओर से इनके बीच अल्पाहार बांटा गया। इसमें रमेश बल, हरि राउतराय, कैलास साहू, सुरेश प्रधान, मानस प्रधान, दिलीप महंती, बाबू महंती, सविता खातून, अकबर खान, जेंटल परीडा, आशुतोष जेना आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें