जमीन विवाद में युवक की हत्या का संदेह
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर : राजगांगपुर के कुकुड़ा पंचायत अंतर्गत सरगी टोली के एक युवक
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर : राजगांगपुर के कुकुड़ा पंचायत अंतर्गत सरगी टोली के एक युवक का शव बंद पड़ी खदान के पानी में उतराता मिला। जमीन विवाद में उसकी हत्या किये जाने की आशंका जाहिर की जा रही है।
कुकुड़ा पंचायत के सरगी टोली निवासी जुरा माझी (24) की रविवार की रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर उसका शव गांव में स्थित एक बंद पड़ी खदान में फेंक दिया गया। खदान में पानी भरा होने के कारण सोमवार की शाम उसका शव तैरता हुआ देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही राजगांगपुर पुलिस ने लाश को बाहर निकाला। लाश की पहचान सरगी टोली निवासी जुरा माझी के रूप में हुई। गांव वालों का कहना है कुछ समय से जमीन विवाद चल रहा था। संभवत: हत्या का यह मामला उसी से जुड़ा हो सकता है। बहरहाल पुलिस लाश जब्त कर सरकारी अस्पताल में ले गई।