ओम: नमो: शिवाय
रेल नगरी बंडामुंडा के डी सेक्टर स्थित बाणेश्वर शिव मंदिर स्थानीय भक्तों के लिए आस्था का कें
रेल नगरी बंडामुंडा के डी सेक्टर स्थित बाणेश्वर शिव मंदिर स्थानीय भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक सोमवार समेत सावन महीने के सोमवारों, शिवरात्रि तथा अन्य पर्व-त्यौहारों के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त पूजा करने पहुंचते हैं। इन भक्तों में गुंडिचापाली, बाजार टाउन, डी सेक्टर मार्केट आदि अंचलों के भक्तों की संख्या अधिक होती है।
इतिहास
डी सेक्टर स्थित बाणेश्वर शिव मंदिर की स्थापना वर्ष 1989 में हुई थी। जिसमें भोले बाबा के भक्त केएल नारायणा की ओर से मंदिर का निर्माण कराया गया था। इस मंदिर में स्थापित शिव¨लग मयूरभंज जिले के कीचक नामक स्थान से मंगाया गया है।
तैयारियां
बाणेश्वर शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को पूजा की विशेष व्यवस्था की जाती है। जिसमें सुबह 4.30 बजे भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया जाता है। सुबह 5.30 बजे मंगल आरती की जाती है। वहीं सुबह 11 बजे आनंद भोग लगाया जाता है। सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को यहां तकरीबन एक हजार भक्त पूजा करने पहुंचते हैं।
सावन में जलाभिषेक का विशेष महत्व
सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को भोले बाबा का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। जिसमें भोले बाबा उनके दरबार में आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। वहीं सावन के अलावा शिव रात्रि में मनोकामना दीप जलाने वाले भक्तों की मन्नतें भी बाबा पूरी करते हैं।
प्रदीप दास, पुजारी।