बणई में अंतिम दिन 38 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा
जागरण संवाददाता, लहुणीपाड़ा : बणई अनुमंडल के आठ जिला परिषद सीट के लिए अंतिम दिन 38 प
जागरण संवाददाता, लहुणीपाड़ा : बणई अनुमंडल के आठ जिला परिषद सीट के लिए अंतिम दिन 38 प्रत्याशियों ने 48 पर्चे दाखिल किये। सभी राजनीतिक दलों ने अनुमंडल कार्यालय में शक्ति प्रदर्शन भी किया।
बीजद की ओर से गुरुंडिया क सीट से चंद्रावती ¨सह तथा ख सीट से ममता पात्र ने पर्चा भरा। इसके अलावा अन्य छह जिला परिषद सीट के लिए भी पर्चे भरे गए। बीजद के जिला अध्यक्ष आनंद महंती, सुभाष ¨सह, प्रद्युम्न त्रिपाठी, श्रीचरण महंती, गगन पंडा की अगुवाई में यहां शक्ति प्रदर्शन किया गया। भाजपा की ओर से लहुणीपाड़ा के हेमेन्द्र महंतो तथा अन्य सात सीटों के लिए भी पर्चा भरा गया। भाजपा के रासबिहारी प्रधान, पूर्ण प्रधान, किशोर गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कर्मी अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। माकपा से कोइड़ा क सीट से गोपीनाथ महंतो, ख से वनीता नायक, बणई क से पंकजिनी नायक तथा ख से संध्यारानी कालो, लहुणीपाड़ा क से लक्ष्मी मुंडा व ख से मनोरंजन प्रधान, गुरुंडिया क से जयंती अग्रवाल एवं ख से लिली पात्र ने पर्चे भरे। इनके साथ सीटू के वरिष्ठ नेता वनमाली धुपाल, प्रमोद सामल, जहांगीर अली, विधायक लक्ष्मण मुंडा, अनिरुद्ध त्रिपाठी की अगुवाई में समर्थक अनुमंडलीय कार्यालय पहुंचे थे। माकपा के समर्थन में 52 सरपंच तथा 52 समिति सदस्य सीट के लिए भी पर्चा भरा गया है। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी पर्चा भरा है।