राउरकेला एनआइटी विश्वस्तरीय सूची में शामिल
हाल ही में प्रकाशित टाइम्स उच्च शिक्षा तकनीकी आधारित रै¨कं
जागरण संवाददाता, राउरकेला : हाल ही में प्रकाशित टाइम्स उच्च शिक्षा तकनीकी आधारित रै¨कंग में राउरकेला स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान को जगह मिली है। विश्वस्तर पर जहां श्रेष्ठ 500 में 401वां स्थान है वहीं भारतीय तकनीकी शिक्षा संस्थानों में से एनआइटी राउरकेला को 10वां स्थान मिला है।
एनआइटी सूत्रों के अनुसार टाइम्स उच्च शिक्षा तकनीकी आधारित रैं¨कग में चीन एवं अन्य देशों की तुलना में भारतीय शैक्षिक संस्थानों की स्थिति उत्साहजनक न होने के बावजूद एनआइटी राउरकेला समेत अन्य संस्थानों ने इसमें अपनी जगह बनाई है। विश्व स्तर की रै¨कग में बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को 89वां स्थान मिला है वहीं मुंबई स्थित इंस्टीट्यूट आफ टैक्नालॉजी को श्रेष्ठ 150 में से 126वां स्थान मिला है। दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर आइआइटी का 250 में 201 तथा आइआइटी मद्रास, आइआइटी रुड़की को 300 में से 251वां स्थान मिला है। आइआइटी गौहाटी को 400 में से 301 स्थान तथा एनआइटी राउरकेला को 500 में से 401वां स्थान मिला है। विश्व स्तर पर चुने गए भारतीय तकनीकी शिक्षा संस्थानों में एनआइटी राउरकेला को 10वां स्थान मिला है। देश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से राउरकेला एनआइटी ही एक मात्र संस्था है जो विश्वस्तर की सूची में शामिल हो पाई है।