हो¨ल्डग टैक्स के लिए शुरू हुआ सर्वे
शहर में हो¨ल्डग टैक्स को लेकर राउरकेला महानगर निगम न
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर में हो¨ल्डग टैक्स को लेकर राउरकेला महानगर निगम ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। हालांकि कुछ इलाकों में लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। दरअसल शहर में पिछले दस साल से यह सर्वे नहीं हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए अब सर्वे शुरू किया गया है। ताकि शहर के सभी आवासीय इलाकों का पूरा ब्योरा निगम के पास मौजूद रहे। इसमें मकानों का क्षेत्रफल, मकान का प्रकार मसलन आवासीय या व्यवसायिक सहित अन्य जानकारी शामिल है। इस सर्वे में शहर की बस्तियों को भी शामिल किया जाएगा। उद्देश्य है कि अपने राजस्व को बढ़ाया जाए। पिछले एक दशक की बात करें तो इसमें हो¨ल्डग टैक्स की वसूली निगम पिछड़ गया है। अब इसे दुरुस्त कर सारे फाइल को अपडेट कर दिया जाएगा। जिसके बाद नियमित रूप से टैक्स की वसूली होगी।
--------------
पिछले कई सालों से सर्वे नहीं हुआ है। अब हम सर्वे करा रहे हैं ताकि पहले तो हमारे पास सभी मकानों की सूची हो। इसके बाद टैक्स को नियमित कर दिया जाएगा। ताकि निगम का राजस्व बढ़े और बुनियादी सहूलियतों को प्रदान करने में इसे खर्च किया जाए। जहां तक बस्तियों को इसमें शामिल करने की बात है तो निगम वहां भी सेवाएं देती है। लिहाजा वहां से भी टैक्स आना चाहिए।
- अक्षय कुमार मल्लिक, आयुक्त , राउरकेला महानगर निगम।