पिकअप वैन के साथ 11 गायें बरामद
जागरण संवाददाता, बिसरा : मैक्स पिक अप वैन से कुतरा के खतकुल बहाल से बिसरा भेजी जा रही 1
जागरण संवाददाता, बिसरा :
मैक्स पिक अप वैन से कुतरा के खतकुल बहाल से बिसरा भेजी जा रही 11 गायों को बंडामुंडा पुलिस ने पकड़ा। एक किशोर को इसमें गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य तस्कर फरार हो गये। तस्करी में प्रयुक्त अन्य वाहनों की तलाश की जा रही है।
मंगलवार की सुबह करीब चार बजे गश्त लगा रही बंडामुंडा थाना की पुलिस को इस क्षेत्र से गुजर रहे एक वैन को संदेह के आधार पर रोका। छानबीन करने पर पता चला कि इसमें 11 गायें लदी हैं एवं एक किशोर इस वैन को चला रहा था। आरोपी कुतरा के ठाकुरपाड़ा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने गायें कहां व किसकी हैं इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस वाहन से आगे पांच और वाहन संदिग्ध हालत में बंडामुंडा होकर गुजरी हैं। उनमें भी गाय लदी होने की आशंका है। सभी गायों को कोर्ट के आदेश पर गौशाला के हवाले किया जायेगा। जब्त वाहन किसकी है इस पहलु पर भी पुलिस छानबीन कर रही है।