महादेवशाल के लिए रवाना हुए शिव भक्त
जागरण संवाददाता, बिसरा : शुक्रवार की सुबह बंडामुंडा तिलकानगर से बाबा शंभु बोल बम दल झार
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 02:52 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 02:52 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बिसरा : शुक्रवार की सुबह बंडामुंडा तिलकानगर से बाबा शंभु बोल बम दल झारखंड के महादेवशाल में भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए रवाना हुआ। हर साल की तरह इस साल भी दल हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वेदव्यास के लिए निकला। यह दल वेदव्यास के त्रिवेणी संगम से जल ले कर महादेव शाल तक पद यात्रा करेगा। लगातार तीन दिन की पद यात्रा के बाद सोमवार की सुबह भगवान भोले नाथ को जलाभिषेक करके यह दल वापस आएगा। इस बार इस कांवरिया दल में कुछ नन्हें कांवरिया शामिल हैं। दल में सुनील मिस्त्री, राजा प्रसाद, गणेश मिस्त्री, राकेश गोराई, संतोष ठाकुर, भीम गोग, अनिल, मीनू, अभि भोला, आशीष, मिट्ठू के साथ अन्य कई भक्त तिलकानगर से बोल भम के नारा लगाते हुए विदा हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें