जगदा सेवा केंद्र का मामला गरमाया
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर के जगदा स्थित उत्कल नवजीवन मंडल के सेवा केंद्र को लेकर
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर के जगदा स्थित उत्कल नवजीवन मंडल के सेवा केंद्र को लेकर मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने शिकायत की है। शुक्रवार को मंडल के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में इस केंद्र पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। वहीं इस केंद्र से कब्जा हटाने को लेकर स्थानीय पुलिस, प्रशासन तथा बुद्धिजीवी वर्ग से सहयोग की गुहार लगाई।
शुक्रवार की सुबह पानपोष स्थित एक होटल में उत्कल नवजीवन मंडल से जुड़े मुरलीधर मूलिया तथा अन्य पदाधिकारियों ने इसके बारे में से जानकारी दी गई। बताया कि वर्तमान मंडल के तीन सेवा केंद्र क्रमश: जगदा, लाठीकटा एवं सेक्टर-2 झोंपड़ी बस्ती में चल रहे हैं। इन तीनों सेवा केंद्रों में क्रमश: सुनंदा बराल, रुनुरानी साहु व सुषमा महापात्र कर्मी के रूप में कार्यरत है। जबकि राउरकेला शाखा की मुख्य कर्मी के रूप में सुनंदा बराल काम कर रही हैं। मंडल के पदाधिकारियों का आरोप है कि गत 2008 में इस केंद्र का सभागृह लक्ष्य कल्चरल एवं वेलफेयर ट्रस्ट की झुनु पृष्टि को छोटे बच्चों को नृत्य सिखाने के लिए दिया गया था, वहीं 2009 में उन्होंने यहां महिलाओं को सिलाई सीखने की अनुमति तत्कालीन शाखा सचिव स्व. भागीरथी नायक से ली थी। इसे लेकर उन्होंने अगस्त, 2012 तक का किराया भी दिया है। दिसंबर, 2012 में भागीरथी नायक की मृत्यु के बाद झुनु पृष्टि इस केंद्र की सर्वेसर्वा के रूप में व्यवहार करने लगी। वहीं वर्तमान वह छोटे बच्चों को नृत्य संगीत सिखाना बंद कर एनआइटी के विद्यार्थियों को को¨चग देने समेत व्यवसायिक स्तर पर प्ले स्कूल भी खोल दिया है। आरोप है कि मंडल के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो वे तथा कुछ अन्य लोग धमकी देने लगे। उत्कल नवजीवन मंडल के इस सेवा केंद्र से कब्जा हटाने के लिए मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन समेत अंचल के बुद्धिजीवी वर्ग से सहयोग की अपील की है।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उत्कल नवजीवन मंडल के पूर्व सचिव स्व. भागीरथी नायक ने हमारी संस्था लक्ष्य कल्चरल एंड वेलफेयर ट्रस्ट को सभी कागजात के साथ मंडल का भवन हैंडओवर किया था। इसके सारे कागजात भी हमारे पास हैं। वैसे भी यह मामला वर्तमान कोर्ट में विचाराधीन है।
सुल्तान खान, चेयरमैन
लक्ष्य कल्चरल एंड वेलफेयर ट्रस्ट।