असहाय वृद्ध को है मदद की दरकार
राउरकेला: राउरकेला महानगर निगम के अंतर्गत ट्रैफिक गेट अंचल में विगत एक महीने से एक व
राउरकेला: राउरकेला महानगर निगम के अंतर्गत ट्रैफिक गेट अंचल में विगत एक महीने से एक वृद्ध असहाय हालत में घूम रहा है। यह वृद्ध न कुछ बोल सकता है और न ही कुछ सुन सकता है। जिससे यह वृद्ध यहां कहां से पहुंचा, वह कहां का रहने वाला है, उसका कोई परिवार है या नहीं, इसका भी पता नहीं चल पा रहा है। यह इस अंचल में सुबह व शाम इशारों से लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं मांगा करता है। जिसमें कभी कोई उसे चाय पिला देता है तो कोई कभी नाश्ता करा देता है। वहीं कुछ लोग उसे भोजन करने के लिए पैसे भी देते हैं। लेकिन विगत एक महीने से यहां असहाय हालत में घूमने वाला वृद्ध बोलने-सुनने में असमर्थ होने से अपने बारे में कुछ बता भी नहीं पाता है। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: यह वृद्ध किसी स्थान से भटककर यहां आ पहुंचा है।