श्रमिकों ने दी आत्माहुति की चेतावनी
राउरकेला : राजगांगपुर स्थित हरि मशीन के श्रमिकों को बकाया भुगतान व न्याय कर मांग को लेक
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 06:46 PM (IST)
राउरकेला : राजगांगपुर स्थित हरि मशीन के श्रमिकों को बकाया भुगतान व न्याय कर मांग को लेकर आंदोलन बेअसहर रहा। प्रबंधन की ओर से श्रम कानून का पालन नहीं करने तथा श्रम विभाग के आदेशों के उल्लंघन के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर श्रमिक क्षुब्ध हैं। राजगांगपुर श्रमिक संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्रमिक अपनी मांगों को लेकर 27 को श्रमिक आमरण अनशन करेंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर आरदार केरकेटा, गोडविन तिर्की, अमूल्य कुमार देव, मनोज राणा ने आत्माहुति की चेतावनी दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें