केवी बंडामुंडा सुब्रत कप फुटबाल चैंपियन
जागरण संवाददाता, बिसरा : केंद्रीय विद्यालय समूह की ओर से सेरसा स्टेडियम बंडामुंडा में आय
जागरण संवाददाता, बिसरा :
केंद्रीय विद्यालय समूह की ओर से सेरसा स्टेडियम बंडामुंडा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय अंडर-14 सुब्रत कप फुटबाल टूर्नामेंट में केंद्रीय विद्यालय (केवी) बंडामुंडा चैंपियन बना।
सेरसा स्टेडियम में सोमवार व मंगलवार को दो दिन तक क्लस्टर स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित हुआ। इसमें सुंदरगढ़ केंद्रीय विद्यालय, बंडामुंडा केंद्रीय विद्यालय व मेगाहातुबुरु केंद्रीय विद्यालय के बीच मैच खेला गया। लीग मैच में बंडामुंडा को सर्वाधिक अंक मिले। दूसरे स्थान पर मेगाहातुबुरु आया। मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया इसमें केंद्रीय विद्यालय बंडामुंडा ने मेगाहातुबुरु को 2-0 गोल से पराजित किया। सुमित कुमार प्रधान ने खेल के दूसरे ही मिनट ने गोल किया जबकि 22वें मिनट में दीपक कुमार नाग ने दूसरा गोल कर बंडामुंडा को जीत दिला दी। सबसे अधिक गोल करने वाले दीपक कुमार नाग को पुरस्कार दिया गया। मैच का संचालन भानू बाउरी, रोशन खान, जितेन्द्र दास, निक्सन होरो ने किया। समापन समारोह में बतौर अतिथि केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पी बारा, वरुण व डी प्रसाद राव उपस्थित थे।