Move to Jagran APP

पानपोष में उफनाई ब्राह्मणी लोगों की गृहस्थी तबाह

बाढ़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से बालूघाट व दांडियापाली में एक-एक राहत शिविर खोला गया है, जहां लोगों के भोजन आदि का प्रबंध किया गया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 29 Jul 2017 12:39 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 12:39 PM (IST)
पानपोष में उफनाई ब्राह्मणी लोगों की गृहस्थी तबाह
पानपोष में उफनाई ब्राह्मणी लोगों की गृहस्थी तबाह

राउरकेला, जागरण संवाददाता। पानपोष में ब्राह्मणी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। इससे बालूघाट, दांडियापाली एवं आसपास के आधा दर्जन से अधिक बस्तियों में चार सौ से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। एक हजार से अधिक लोगों को अस्थायी शिविरों में रखा गया है। पचास से अधिक परिवार के लोग घरों का सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की ओर से नजर रखी जा रही है।

loksabha election banner

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों की मदद को प्रशासनिक अधिकारियों ने डेरा डाल रखा है। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से बालूघाट व दांडियापाली में एक-एक राहत शिविर खोला गया है, जहां लोगों के भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। सेवाभावी संगठन भी प्रभावित लोगों के की मदद के लिए आगे हैं। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। 

यह भी पढ़ें: बारिश में बंधपाली गांव में ढहे कई घर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.