बंडामुंडा मार्ग में गिरा पेड़, आवागमन ठप
राउरकेला- जराईकेला मार्ग पर शुक्रवार की शाम पेड़ गिरने
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला- जराईकेला मार्ग पर शुक्रवार की शाम पेड़ गिरने से दो घंटे से अधिक समय तक आवागमन ठप रहा। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को मार्ग से हटाया गया। तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका। दरअसल, शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान बंडामुंडा ए- केबिन फाटक के पास मार्ग पर आम का एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे राउरकेला से बिसरा, मनोहरपुर, जराईकेला, नुआगांव, हाथीबाड़ी की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें