हाथियों ने घर ढहाया व फसल को रौंदा
लहुणीपाड़ा : बणई वन मंडल के कुड़ीपोष रेंज अंतर्गत गणीधसा गांव में गुरुवार की रात हाथिय
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 02:53 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 02:53 AM (IST)
लहुणीपाड़ा : बणई वन मंडल के कुड़ीपोष रेंज अंतर्गत गणीधसा गांव में गुरुवार की रात हाथियों ने एक घर को ढहा दिया एवं फसल को रौंद डाला। ग्रामीणों ने किसी तरह हाथियों को जंगल में खदेड़ दिया है।
गुरुवार की रात करीब एक बजे आठ हाथी गणीधसा गांव पहुंचे। गांव के बिरसा मुंडा के घर को ढहा दिया एवं एक ¨क्वटल चावल एवं अन्य अनाज खा गये। हाथियों ने पानी पंप एवं नलकूप को भी नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलने पर वन विभाग कर्मी गांव में पहुंचे और बिरसा मुंडा को 20 किलो चावल एवं पालीथिन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें