नौकरी का झांसा देकर विवाह रचाना पड़ा महंगा
जागरण संवाददाता, राउरकेला : नौकरी का झांसा देकर राउरकेला लाये। जबरन संबंध बनाया एवं
जागरण संवाददाता, राउरकेला : नौकरी का झांसा देकर राउरकेला लाये। जबरन संबंध बनाया एवं बाद में विवाह रचाया। विवाह के कुछ दिनों के बाद शुरू हुआ दहेज उत्पीड़न का खेल। प्रताड़ना सहन नहीं कर पाने के कारण महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद अंतत: कानूनी की शरण ली। यह शिकायत महिला थाना में 33 वर्षीय पीड़िता द्वारा दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस हरकत में आई है।
दर्ज शिकायत के अनुसार बिसरा निवासी अंबर आलम 15 जुलाई, 2015 को नौकरी का झांसा देकर उसे दिशा नामक संस्था में लाया। नौकरी करने के कुछ दिनों बाद अंबर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये एवं परिजनों से सहमति मिलने पर 18 दिसंबर को उसने महिला से कोर्ट विवाह किया। आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों के बाद उसे दहेज उत्पीड़न दिया जाने लगा। गर्भवती होने पर उसकी सास ने कथित तौर पर उसे सीढि़यों से ढकेलकर उसका गर्भ नष्ट कर दिया। इसके बाद फलस्वरूप उसने आत्महत्या का प्रयास किया। उसे बिसरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। किसी प्रकार वह राउरकेला आकर महिला संगठन आसरा की अध्यक्ष मिनती देवता से मिली एवं महिला थाना जाकर अंबर एवं उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।