पत्रकार को भ्रात शोक
राउरकेला : वरिष्ठ पत्रकार रतन पाणी के भाई सपन पाणी का शुक्रवार को उदितनगर स्थित आव
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 02:47 AM (IST)
राउरकेला : वरिष्ठ पत्रकार रतन पाणी के भाई सपन पाणी का शुक्रवार को उदितनगर स्थित आवास में सुबह करीब 11:45 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। करीब एक साल उनके लीवर का इलाज चल रहा था। उनके निधन की जानकारी होने पर शहर के तमाम गणमान्य ने उदितनगर स्थित आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। देर शाम उनका वेदव्यास स्थित ब्राह्माणी नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सपन पाणी राउरकेला उपभोक्ता फोरम सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़़े थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें