दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जागरण संवाददाता, राउरकेला : लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत बरसुआं के तलबाजार गांव में दुष्कर्म
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 06:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत बरसुआं के तलबाजार गांव में दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई न होने पर दुख जताया है। इसे लेकर महिलानेत्री मिनती देवता ने पीड़िता के साथ पुलिस आइजी से मुलाकात की और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग रखी।
बरसुआं के तलबाजार गांव में कुछ दिनों पूर्व एक महिला के साथ अंचल के किसी दबंग व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना में की थी। लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से पीड़िता ने महिला नेत्री मिनती देवता के साथ पश्चिमांचल के आइजी से मिलकर उनका ध्यान आकर्षित कराया। और आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें