रामलीला के निदेशक साव्यसांची का निधन
बड़गांव : देवमंडप में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला के निदेशक साव्यसांची पाणिग्राही
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 02:48 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 02:48 AM (IST)
बड़गांव : देवमंडप में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला के निदेशक साव्यसांची पाणिग्राही (83) का शनिवार की रात को सवा नौ बजे आकस्मिक निधन हो गया। बड़गांव के पूर्व सरपंच दिवंगत साव्यसांची पाणीग्राही ने 109 नाटकों में अभिनय किया एवं 83 नाटकों का निर्देशन किया था। जयशंकर ब्रह्माचारी के आश्रम के निर्माण के साथ भाषा साहितय के विकास एवं इसके प्रचार प्रसार में उनकी अहम भूमिका रही थी। राउरकेला कल्चरल अकादमी समेत विभिन्न संस्थानों की ओर से उन्हें इसके लिए कई सम्मान दिए। उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के करण 23 फरवरी को राउरकेला के आइजीएच में भर्ती कराया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें