मारवाड़ी युवा मंच ने असहायों में बांटे कंबल
राउरकेला : मारवाड़ी युवा मंच राउरकेला शाखा की ओर से शुक्रवार की रात को शहर
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 03:07 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 03:07 AM (IST)
राउरकेला : मारवाड़ी युवा मंच राउरकेला शाखा की ओर से शुक्रवार की रात को शहर व गांव के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ठंड में रात गुजार रहे असहाय लोगों के बीच कंबल बांटा गया। मंच के अध्यक्ष जीतेन्द्र अग्रवाल की अगुवाई में शाखा के युवा एक रात को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों की पहचान करने के साथ ही उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल दिया। मंच की ओर से रात दो बजे तक यह कार्यक्रम चलाकर 210 लोगों को अनूप मोदी के सौजन्य से कंबल उपलब्ध कराया गया। इसके सफल आयोजन में सचिव प्रतीक क्याल, मयंक शर्मा, अनिल सरावगी, रवि बागडिया, मोहित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, निखिल राजगडिया, राहुल अग्रवाल आदि की प्रमुख भूमिका रही। मंच की ओर से आगे भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें