काली चुनरी व स्वेटर उतारवाने का मामला गरमाया
जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सभा में महिलाओं का असम्मान होने का
जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़:
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सभा में महिलाओं का असम्मान होने का आरोप लगाकर सोमवार को भाजपा की महिला मोर्चा ने प्रतिवाद रैली निकाली। इस रैली के बाद स्थानीय डीआरडीए चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार की सुंदरगढ जिले में मुख्यमंत्री की मंगसपुर में हुई सभा में काली चुनरी, काला स्वेटर पहनकर आनेवाली महिलाओं को चुनरी व स्वेटर उतारने के बाद ही सभा में जाने की अनुमति देने को महिलाओं का अपमान करार दिया है।
इसके प्रतिवाद में सोमवार को सुंदरगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शांति सर्राफ की अगुवाई में स्थानीय नारी कल्याण केंद्र से प्रतिवाद रैली निकाली गई। यह रैली डीआरडीेए चौक पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पुतला जलाया गया। इस रैली में शामिल भाजपा महिला नेत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मां के सम्मान की बात करते हैं। लेकिन सभा में काली चुनरी पहनकर जाने वाली महिलाओं की चुनरी उतारना महिलाओें का सम्मान नहीं, बल्कि अपमान है। आगामी दिनों में राज्य की जनता ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को इसका उचित जवाब देगी। इस रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों में मंजू नायक, संजू दास, मीना नायक, हिमानी पाढ़ी, संजू नायक, मीना ठाकुर, काननबाला बेहरा, रंजीता एक्का, लतिका पटनायक आदि शा्िमल थे।