चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की निगहबानी
केंद्रीय परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी के आगमन के म
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला: केंद्रीय परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी के आगमन के मद्देनजर राउरकेला पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। एसपी डॉ उमाशंकर दास की अगुआई में गुरुवार को पुलिस के अधिकारियों ने आयोजन स्थल का दौरा किया। एसपी ने बताया कि कुल 18 प्लाटून फोर्स सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। केंद्रीय मंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। लिहाजा उसी के अनुरूप सारी व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस ने गुरुवार को रिहर्सल भी किया।
हर शख्स पर होगी निगाह: सुरक्षा बलों के अलावा सादे लिबास में भी पुलिस के जवान भीड़ में मौजूद रहेंगे। ताकि सभी पर नजर रहे। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़े इसके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें