Move to Jagran APP

भाजपा ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, राउरकेला : भाजपा पूर्व मंडल की संप्रसारित बैठक शुक्रवार को सेक्टर-2 ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 02:47 AM (IST)
भाजपा ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
भाजपा ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, राउरकेला : भाजपा पूर्व मंडल की संप्रसारित बैठक शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित कनक दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुई। मंडल अध्यक्ष परेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधा।

loksabha election banner

इसके पूर्व बैठक की शुरुआत भारत माता, पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं सामूहिक वंदे मातरम गायन सहित सुकमा व कश्मीर घाटी में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर की गई। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा ने पार्टी की स्थापना से अब तक की सफलता के बारे में जानकारी दी। राज्य कार्यकारिणी सदस्य निहार राय ने राज्य में भाजपा की भूमिका पर प्रकाश डाला। रघु बल ने केंद्र की जनहित योजनाओं की जानकारी दी । जिला उपाध्यक्ष दिलीप दाश ने नवीन पटनायक सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। जिला सचिव नारायण महंती ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष परेश मिश्र ने स्वागत भाषण दिया तथा मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष तपन स्वांई ने सांगठनिक विवरणी प्रस्तुत की। अन्य लोगों में जिला प्रवक्ता गंगाधर दाश, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष भ्रमरवर बेहरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्मिता नायक, एसटी सेल के जिलाध्यक्ष बाबुली मुर्मू, लतिका पटनायक, अजय कंसारी, रमाकांत जेना, सुभाष पंडा, रंजीत नायक आदि उपस्थित थे। इस बैठक में इस्पात नगरी व बस्ती में जल संकट, क्वार्टर लीज समस्या, कम्युनिटी सेंटर को विकसित करने, आइजीएच में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने, स्टील टाउनशिप को स्मार्ट सिटी में शामिल करने को लेकर 25 राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.