नेत्रदान को मारवाड़ी महिला मंच की जागरूकता रैली
जागरण संवाददाता, राउरकेला : नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मारवाड़ी महिल
जागरण संवाददाता, राउरकेला : नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मारवाड़ी महिला मंच राउरकेला की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लाठीकटा स्थित ²ष्टिहीन स्कूल के बच्चे शामिल किये गये थे।
मारवाड़ी महिला मांच की जागरूकता रैली रविवार को अग्रसेन भवन सिविल टाउनशिप से निकाली गई। इसमें लोगों को बताया गया कि नेत्र दान करने वालों के नेत्र के कोर्निया का संग्रह नेत्र बैंक कर्मियों के द्वारा मरणोपरांत किया जाता है। यह कोर्निया दृष्टिहीन लोगों की आखों पर प्रत्यारोपण कर उनकी दृष्टिशक्ति लौटाई जा सकती है। मरणोपरांत शरीर के अंगों का महत्व नहीं होता है। पार्थिव शरीर को दफनाया एवं जलाया जाता है। रैली में शामिल महिलाओं ने अधिक से अधिक लोगों से नेत्रदान करने का अनुरोध किया ताकि मरणोपरांत भी उनकी आंखों से किसी जरूरतमंद को फिर से रोशनी मिल सकती है। कार्यक्रम में मंच की अध्यक्ष वंदना टिबड़ेवाल, सचिव अर्चना गाड़ोदिया, नेत्रदान प्रमुख विनीता लाठ, कल्पना बगड़िया, प्रतीक कयाल आदि ने अहम भूमिका निभाई।